Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*मोतियाबिंद और सिजेरियन डिलीवरी के सेवा योजना को स्वास्थ्य विभाग ने किया बंद… स्वास्थय विभाग खा रही जनता के पैसों की रेवड़ी,जनता की जान जोखिम में…आप*

 

बालोद – बहरहाल जनता की जान और स्वास्थ से खिलवाड़ करने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मुहिम छेड़ दी गयी है,कुछ महीनों पहले मोतियाबिंद के इलाज के लिए आने वाले फण्ड को जनता तक पहुंचने की सुविधा बंद कर जनता की स्वास्थ से खिलवाड़ किया गया।इस योजना को बंद हुए चंद दिन भी नही हुए और अब नेशनल हेल्थ अथॉरिटी द्वारा सिजेरियन डिलीवरी को भी बंद कर दिया गया है,अब अगर गर्भवती महिलाओं को ऑपेरशन से जचकी करनी पड़ी तो उन्हें अपने जेब का पैसा लगाना पड़ेगा या फिर सरकारी अस्पताल में इलाज करवाना पड़ेगा।
जिले में सिरेजीयन डिलीवरी की सुविधा चंद अस्पतालों में उपलब्ध है।ग्रामीण छेत्रो में नार्मल डिलीवरी तक के लिए पूर्ण सुविधा नही है ऐसे में सिरेजियन डिलीवरी होना नामुकिन है।अब अगर जिले के चुनिंदा अस्पतालों में जाये तो एक ही समय मे ज्यादा मरीज की डिलीवरी होना मुमकिन नही,अगर माँ और बच्चे की जान बचना है तो आपको प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ेगा लेकिन इसके लिए आपको 40 से 50 हजार तक का खर्च उठाना पड़ेगा।

इस संबंध में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा है कि आम गरीब परिवार कहाँ से इतने पैसों का इंतेजाम कर पायेगा,और अगर इलाज नही हो पाए तो जान जोखिम में भी जा सकती है,इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से जिमेदार ठहराए जाएगी।

आप जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजना को बंद किया गया तो राज्य में बैठी कांग्रेस सरकार को इसका विरोध करना चाहिए था लेकिन राज्य सरकार जनता की पैसों की रेवड़ी इकठा कर रहे है,जनता के पैसों की रेवड़ी आम आदमी पार्टी जनता के लिए खर्च किया जाए यह अपील करती है,केंद्र और राज्य सरकार से की जनता के पैसों को जनता के स्वास्थ के लिए खर्च किया जाए और जनता के बारे में सोच कर फैसला किया जाए।अगर केंद्र और राज्य सरकार जनता को मिलने वाली सेवा को जनता तक नही पहुंचाएगी तो हम जनता के हक के लिए सड़क पर उतरेंगे,और जनता की हक को दिलाकर रहेंगे,साथ ही आम जन से अपील की अपने हक की लड़ाई में आप सब आगे आये और आप का साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!