Skip to main content

प्रदेश रूचि

धान खरीदी से कोयला खदानों तक सरकार पर बैज का सियासी प्रहार, किसानों की परेशानी और आदिवासियों के अधिकारों को बनाया मुद्दाबालोद में जल संसाधन विभाग की लापरवाही की इंतहा! अधिकारी बने मूकदर्शक, ठेकेदारों की जवाबदेही गायब, बदहाल सड़क सुधारने अपनी जेब से खर्च कर मैदान में उतरे किसान!तांदुला नदी पुल के नीचे चल रहा था नशे का गुप्त कारोबार, पुलिस की दबिश में 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तारबालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांग

*मुख्यमंत्री को ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का पहला टिकट भेंट…पहली बार रायपुर में आयोजित हो रही प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट में विजेंदर सिंह करेंगे घाना के इलिआसु सुले से मुकाबला*

 

रायपुर, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट ‘द जंगल रंबल’ के आयोजक मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। आयोजकों ने मुख्यमंत्री ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का पहला टिकट भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘द जंगल रंबल’ प्रोफेशनल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन 17 अगस्त को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। बॉक्सिंग फाइट में ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह घाना के बॉक्सर इलिआसु सुले से मुकाबला करेंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बॉक्सिंग फाइट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रथम टिकट देने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर  चिन्मय तिवारी और  सुमन त्रिपाठी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!