प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*Video:- कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले मिलरों पर प्रशासन सख्त….82 मिलरों को नोटिस जारी… आगे की कार्यवाही को लेकर क्या कहते है अधिकारी… देखे पूरी खबर*

 

बालोद- बालोद जिले में कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलरों के खिलाफ अब प्रशासन भी सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है ,जिले के ऐसे ही 82 मिलरों को खाद्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है, तथा समय पर कस्टम मिलिंग नही करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बाते कहते नजर आए

देखे पूरी खबर👇👇👇👇

 

वही जिन कस्टम मिलरों का ज्यादा मात्रा में चावल लेना शेष है, उन पर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा की जा रही है। जिससे कस्टम मिलरों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला खाद्य अधिकारी एचएल बंजारे ने बताया कि इस खरीफ विपणन वर्ष में 40 लाख क्विंटल धान एफसीआई और नान के लिए जारी किया गया था। कस्टम मिलिंग में चावल जमा करने की अंतिम तिथि सितंबर 2022 तक है। वही जिले के पंजीकृत मिलरों से 4 लाख 80 हजार क्विंटल चावल लेना अभी बकाया है। जिसमें 3 लाख 20 हजार क्विंटल एफसीआई और डेढ़ लाख क्विंटल नान के लिए चावल लेना शेष है। श्री बंजारे ने आगे बताया कि कस्टम मिलरों द्वारा कछुआ गति से कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने के कारण अब विभाग कस्टम मिलरों पर दबाव बनाते हुए कार्यवाही करने में जुट गया है। जिसमे 82 राइस मिलरों को शीघ्र चावल जमा कराने नोटिस जारी किया गया है। आपको बता दे कि जिले में कुल 85 राइस मिलरों ने पंजीयन कराया हैं, जिसमे 3 राइस मिलरों द्वारा चावल जमा कर दिया गया है शेष बाकी 82 मिलरों को नोटिस जारी किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!