Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*पूर्व विधायक ने यहाँ पर विश्व आदिवासी दिवस आयोजन को रोकने का किया मांग…वही पूर्व सांसद नेता पर  भी लगाए ये आरोप..देखे पूरी खबर*

 

बालोद- सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बालोद को ज्ञापन देकर 9 अगस्त को जामड़ी पाटेश्वर धाम में विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को रोकने और शांति भंग ना हो इस संबंध में उस जगह पर विश्व आदिवासी दिवस ना मनाया जाए इस बात को लेकर ज्ञापन दिया है

राजेंद्र राय ने बताया कि उनकी जो सर्व आदिवासी समाज की संस्था है वह पंजीकृत संस्था है जहां उन्होंने कांकेर के पूर्व सांसद सोहन पोटाई पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा जो सर्व आदिवासी समाज के नाम से संस्था बनाकर आदिवासियों को भ्रमित किया जा रहा है वह गलत है जो समाज मे राजनीति कर रहे है इससे पहले भी आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन कर उस आंदोलन में क्रांति सेना को शामिल कर जिले में शांति भंग किया गया था इसीलिए राजेंद्र राय ने बताया कि वह जिस सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष हैं वह संस्था पंजीकृत हैं और वह मांग करते हैं कि विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम जामड़ी पाटेश्वर में ना हो जिसे शांति बनी रहे अगर वह कार्यक्रम जामड़ी पाटेश्वर धाम में होता है तो शांति भंग होने की उम्मीद है इससे लॉयन ऑर्डर ड्यूटी भी खराब हो सकती है इस बात को लेकर राजेंद्र राय ने अपने पूरे प्रतिनिधियों के साथ में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!