Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*कोरोना के बाद अब देश मे मंकी पॉक्स का खतरा बढ़ा….मामले पर डीजीएचएस द्वारा की गई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक*

 

देश मे एक के बाद एक मंकी पॉक्स नामक बीमारी के मरीज मिलने के बाद पूरे देश के बड़े बड़े डॉक्टर भी अब इसकी समीक्षा में जुट चुके है पिछले दो सालों से कोरोना  के दहशत के बाद मंकी पॉक्स नामक बीमारी से आम लोगो मे भी दहशत है  

हाल ही में दिल्ली निवासी 34 वर्षीय पुरुष को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मानकर लोक नायक अस्पताल में अलग (आइसोलेट) रखा गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। मरीज, वर्तमान में लोक नायक अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में ठीक हो रहा है। मरीज के करीबी संपर्कों की पहचान की गई है और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें संगरोध (क्वारंटाइन) में रखा गया है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप जैसे संक्रमण के स्रोत की पहचान, संपर्क की दायरे को विस्तार देते हुए लोगों की पहचान, निजी चिकित्सकों को जांच के लिए संवेदनशील करना आदि प्रयास किये जा रहे हैं। डीजीएचएस द्वारा रविवार के दोपहर 3 बजे स्थिति की उच्च स्तरीय समीक्षा की योजना तैयार की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!