Skip to main content

प्रदेश रूचि

छग के गृहमंत्री के बड़े भाई भूपत साहू के अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल….सीएम बघेल ने भूपत दाऊ के पुराने दिनों को याद करते हुए क्या कहा

बालोद-प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपत साहू का सोमवार को निधन हो गया….. जिससे क्षेत्र सहित राजनीति गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी….

अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम बघेल ने क्या कहा देखे वीडियो

भूपत साहू का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गृह ग्राम बासीन में किया गया… जहां दिवंगत के पार्थिव शरीर को खेत मे दफन किया गया….. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री अनिला भेड़िया, क्षेत्रीयस विधायक संगीता सिन्हा सहित प्रदेश के राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही….. सीएम बघेल ने दिवंगत के चरणों मे फूल अर्पण नमन किया….. इस दौरान सीएम बघेल ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए भूपत साहू के साथ बिताए पलो को साझा किया…… वही जब आज उनके निधन के एक दिन बाद कल 1 जून को उनके जन्मदिन को भी दुलर्भ संयोग बताया….. इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की…. वही क्षेत्रीय विधायक सहित मंत्री अनिला भेड़िया इस दौरान उन्हें याद करते हुए रो पड़े…. आपको बता दे कि दिवंगत नेता भूपत साहू बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हैं और बालोद जिला के प्रभावी राजनीतिज्ञों में उनकी गणना होती थी…… भूपत साहू अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे झुमुक लाल भेडिय़ा के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!