Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*कोसरिया पटेल समाज की सराहनीय पहल : :…बेटीयों की शादी में निभाया माता – पिता का फर्ज… फिर रश्म अदा कर वर – वधु को दिए आशीर्वाद…..शादी भी धूमधाम से संपन्न कराया , हर कोई कर रहा सराहना…..!*

 

धमतरी…. वो कहते हैं ना जिनके माता – पिता नहीं होते उनके सर पर किसी ना किसी का हाथ जरूर होता है…ठीक ऐसा ही कुछ हुआ सांकरा की दो बेटीयों के साथ…दरसअल दोनों बेटीयों की शादी थी, जिनके माता पिता नहीं है… वक्त था शादी में रश्म निभाने की… ऐसे में कोसरिया पटेल समाज व हमर बिहान …के लोगों ने दोनों बेटीयों की शादी में माता – पिता बनकर पूरा रश्म अदा की और माता पिता का पूरा फर्ज निभाकर वर-वधु को आशीर्वाद दिए…इतना ही नहीं समाज के लोगों ने एकजुट होकर शादी में हर संभव मदद कर शादी को संम्पन्न भी कराया…पटेल समाज के लोगों की इस सराहनीय पहल हर कोई सराहना कर रहे हैं..वहीँ समाज के सिहावा राज अध्यक्ष बहुरसिंह पटेल ने कहा कि समाज में बिना माता – पिता के बेटी हो या बेटा समाज उनके सभी आयोजन में माता-पिता बनकर अपना फर्ज निभाएगा और और होने वाले किसी भी आयोजन को धूमधाम से संपन्न कराएगा.. और ऐसे कार्यों के लिए पटेल समाज हमेशा आगे रहेगा… इस दौरान समाज के सिहावा राज के अध्यक्ष बहुरसिंह पटेल, सांकरा से पुरषोत्तम पटेल, जहुर सिंह पटेल, अध्यक्ष युवा संगठन खिलवान पटेल, सिहावा राज मीडिया प्रभारी व उपाध्यक्ष राजू पटेल, लकेश पटेल, पुड़ेन्द पटेल, रुद्रेश्वर पटेल, खेदूराम राम पटेल, ऋषि पटेल,रामसाय पटेल, नंदू पटेल, रामसिंग पटेल, मनीष पटेल,मिथलेश पटेल, भागवत पटेल, पोखन पटेल, युवराज,गंगाराम पटेल, सहित सामाजिक जन शामिल रहे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!