बालोद-समग्र शिक्षा योजना के अन्तर्गत कराये गये निर्माण कार्यो का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर छग कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने गुरुवार को स्थानीय सर्किट हाउस में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को ज्ञापन सौपा।लेकिन मंत्री ने उक्त ज्ञापन को पढ़ना भी मुनासिब नही समझा और तत्काल अपने पीएसओ को दिया। जिसको लेकर ठेकेदारों में नाराजगी देखी गई।कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद के अन्तर्गत समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समस्त ठेकेदारों के द्वारा निर्माण कार्य संपादित कराया गया है एवं वर्तमान सभी कक्षाएं संचालित हो रही है किन्तु शासन से आवंटन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद को आवंटन जारी नहीं होने के कारण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालोद द्वारा ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया गया है ।एसोसिएशन ने ठेकेदारों की उपरोक्त परिस्थियों का संज्ञान में लेते हुये शासन से राशि आवंटन करने के लिये उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए सभी ठेकेदारों को भुगतान संबंधित एजेसी द्वारा किया जा सके । ज्ञापन सौपने के दौरान जिलाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता,रोहित चंदेल,विक्की पांडेय,मोनू चौधरी,विनोद शर्मा,रिंकु शर्मा, संतोष कुमार अवधेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।
- Home
- समग्र शिक्षा के तहत काम पूरा होने के बाद भी नही मिल रहा पैसा..ठेकेदार एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री को सौपा ज्ञापन




















