*मुख्य सचिव ने धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली… सभी केन्द्रों में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश…राज्य में एक नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी*
रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर आगामी एक नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में एक नवम्बर से धान की खरीदी शुरू होगी। बैठक में किसान…




















