Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

आईपीएल क्रिकेट में सट्टा को लेकर गुरुर पुलिस की कार्यवाही… 3 गिरफ्तार….मामले को लेकर प्रदेशरूचि ने आज ही खबर की थी प्रकाशित

 

बालोद जिले में आईपीएल क्रिकेट में सट्टा का कारोबार जोरो पर संचालन होने की जानकारी के बाद प्रदेशरूचि ने मामले को लेकर

“आईपीएल को लेकर सट्टा बाजार गर्म रोज लाखो का लग रहा सट्टा… लेकिन सटोरियों की पहुंच से बालोद पुलिस बेहद दूर”

*आईपीएल को लेकर सट्टा बाजार गर्म रोज लाखो का लग रहा सट्टा… लेकिन सटोरियों की पहुंच से बालोद पुलिस बेहद दूर…कितना हाईटेक हुआ ऑनलाइन आईपीएल सट्टा.. पढ़े पूरी खबर

 

टाइटल पर खबर प्रकाशन किया था मामले में खबर प्रकाशन के बाद जहां सटोरियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हुई वही जिले में आईपीएल में सटोरियों पर कार्यवाही को लेकर बालोद पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी किया है मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरूर में आईपीएल मैच में सट्टा खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

 

मामले में पुलिस विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार यह कार्यवाही 03.04.2022 को की गई जिसमें गुरूर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि गुरूर टाउन में पुराना बस स्टैंड में नवनीत स्पोंर्ट के सामने, सुमित जनरल स्टोतर्स के सामने, एवं रायल बिरयानी सेंटर में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में सट्टा खेल रहे हैं। जिस पर गुरूर थाना के द्वारा उक्तर घटना स्थ्ल पर घेराबंदी कर 01. अंकुश देवान ऊर्फ ओजस्वीी देवान पिता बस स्टैंईड गुरूर, 02. सुमित कुमार सोनी पिता सुमित जनरल स्टोवर्स गुरूर, 03. हिमांशु लवात्रे अंबेडकर चौक गुरूर पूछताछ करने पर चेन्नई सुपर किंग एवं किंग्स इलेवन पंजाब के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खेलना स्वीकार किया। जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम व वैलेट, एवं 03 मोबाइल जुमला किमती 86,486.69 रूपये जप्त किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!