Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के भीष्म पितामह को समर्पित होगा स्मार्ट सिनेमा अवार्ड..36 कैटेगरी में दिया जाएगा अवार्ड ..

एफ एम एजुकेशन एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित मोर रायपुर ट्रेड एक्सपो -22 में छत्तीसगढ़ फिल्मो का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2022 बुधवार दिनांक 30 मार्च को शंकर नगर स्थित बिटिआई ग्राउंड मे आयोजित है जिसमे वर्ष 2021 मे प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फिल्मो में 36 विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किया जाएगा। स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया की स्मार्ट सिनेमा अवार्ड छत्तीसगढ़ी सिनेमा के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पाण्डेय को समर्पित है जो सन 1965 मे प्रदर्शित ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार के निर्माता थे और उनकी स्मृति मे हम आयोजन कर रहे है जिसमें वर्ष 2021 में प्रदर्शित फिल्मो से 36 कैटेगरी में अवार्ड प्रदान किया जाएगा। शंकर नगर बी टी आई ग्राउंड मे स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह बुधवार 30 मार्च को शाम 6 बजे से शुरु होगा जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े कलाकार भी मंच पर प्रस्तुति देंगे। इस पूरे कार्यक्रम को मैनेज दीपक श्रीवास्तव, रेजर इवेंट द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!