Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*मालिक पर हमला कर रहे तेंदुआ से भुरू, और कबरू ने किया मुकाबला…..और फिर बच गयी जान,अस्पताल में इलाज जारी..!*

 

धमतरी…..कहा जाता है कि इंसान से वफादार कुत्ते होते हैं और इसको चरितार्थ कर दिया ग्राम सिरकट्टा के 2 पालतू कुत्ते ने जब अपने मालिक पर तेंदुआ को हमला करते देख जान बचा ली… घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है गांव के किसान शिव प्रसाद नेताम 65 वर्ष पिता सुकालू नेताम अपने खेत में महुआ बीनने गया था। तभी अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया। फिर को जबड़े में सिर को पकड़ने के बाद जब शिवप्रसाद ने झटका दिया तो हाथ और जांघ को निशाना बना लिया। जिसे दोनों कुत्तों ने सामना कर उसे भगा दिया। शिव प्रसाद ने बताया कि लहूलुहान स्थिति में उसे मगरलोड अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल लाया गया। अभी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है।उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में तेंदुआ कभी नहीं आया था। अचानक आने से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि 200 मीटर की दूरी पर एक गुफा नुमा पहाड़ी है वहीं से आया होगा ऐसी आशंका है। उन कुत्तों को लगभग 3 साल से पाल रहे हैं जिसका नाम भुरु और कबरू है वह मालिक के प्रति वफादार है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!