Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार (भापुसे) ने किया एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन; नारकोटिक्स पदार्थों के उत्पादन, संग्रहण, विक्रय और परिवहन पर लगेगी लगाम*

 

पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार (भापुसे) ने पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन करते हुए आदेश जारी किया है। यह टास्क फोर्स जिला नारायणपुर में नारकोटिक्स उत्पादन, संग्रहण, विक्रय और परिवहन पर लगाम लगायेगी। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री उन्नति ठाकुर करेंगी, इनके अधिनस्थ निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग सहित 10 अधिकारी और जवान तैनात किये गये हैं।

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स विशेषकर एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने वाले अपराधों पर नियंत्रण और कार्यवाही करेगी। एनडीपीएस एक्ट के तहत् चरस, गांजा, अफीम, हेरोइन, कोकेन, मार्फिन और दिमाग में असर डालने वाले कैमिकल्स जैसे एलएसडीए एमएमडीएए व अल्प्राजोलम के उत्पादन, संग्रहण, विक्रय और परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस अपराध के दायरे में आने वाले अपराधियों को माननीय न्यायालय द्वारा 10 से 20 साल तक की सजा देने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!