प्रदेश रूचि

प्रदेशरूचि खबर के बाद पालिकाध्यक्ष सहित टीम पहुंची अवैध कब्जे वाले जगह पर..80 डिसमिल जमीन को किया गया चिन्हाकित

बालोद-जिला मुख्यालय में सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के पीछे नगर पालिका की जमीन पर ही दबंगो ने कब्जा कर लिया। यहां तक की वहां जेबीसी से गड्ढे खोदकर निर्माण कार्य करने की तैयारी करने को लेकर प्रदेश रुचि वेबपोर्टल में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था।जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने सज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारी को उक्त भूमि की सीमांकन करने को कहा गया।वही नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा सहित नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में उक्त जमीन का सीमांकन का कार्य किया जा रहा है।राजस्व के कर्मचारी द्वारा तत्काल उक्त जमीन पर खम्बे गड़ाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी हैं।बता दे कि जिला मुख्यालय के गंजपारा स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के पीछे नगर पालिका की खाली पड़ी करीब 80 डिसमिल जगह को चिन्हाकित कर उसे अब सरंक्षित करने की प्रक्रिया कर दी प्रारंभ कर दिया गया हैं।

 

मामले पर नगरपालिका अध्यक्ष ने प्रदेशरूचि संपादक से चर्चा कर खबर के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद पालिका द्वारा किये जा रहे कार्यवाही तथा जमीन को घेरा कर सरंक्षित किये जाने की बात कहते नजर आए

 

 

 

अब पालिका की जमीन नही बची सुरक्षित स्टेडियम के पीछे पालिका की जमीन पर एक नेता के द्वारा दबंगई से किया जा रहा था कब्जा..पालिका की टीम पहुंची और काम रूकवाई.. ऐसे लोगो पर आज तक नही हुई कानूनी कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!