प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

निरीक्षण में शिक्षक मिले नदारद, नोटिस जारी..,,बीईओ ने किया डौंडी ब्लाक के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण

बालोद/डौंडी-  विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के मेश्राम ने मंगलवार को ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया। औचक निरीक्षण में तीन शिक्षक 1 भृत्य भर्रीटोला 43,ककरेल,रजही स्कूल से नदारद मिले। उनकी छुट्टी का कोई भी आवेदन या जानकारी स्कूल को नहीं होने पर तीनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आज डौंडी ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के तीन शिक्षक गजाजन ठाकुर,सोहन लाल जैन,जय नारायन यादव 1 भृत्य दिनेश कुमार यादव अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। बीईओ के के मेश्राम ने बताया कि कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए थे वे अब खुल गए हैं।ऐसी हालत में पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। सभी शिक्षकों को निर्देश दे दिया गया है कि समय पर स्कूल पहुंचे। बिना जानकारी के स्कूलों से अनुपस्थित ना रहे। इसके अलावा पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान दें। बीईओ ने बताया कि ब्लॉक के सभी स्कूल खुल गए हैं और सभी स्कूलों में बच्चे नियमित रूप से आ रहे हैं। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने सभी प्रधान पाठकों व संस्था प्रमुखों को सुनिश्चित करने कहा गया है। बच्चों को मास्क पहनकर आने निर्देशित करने कहा गया है। इसके अलावा बच्चों को दूर-दूर बिठाने भी कहा गया है। वहीं आज बीईओ द्वारा की गई इस कार्रवाई से दिनभर स्कूलों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!