प्रदेश रूचि

चैत्र नवरात्रि पर इस सेवा समिति द्वारा किया जायेगा निशुल्क प्रसादी का आयोजन…..पिछले साल 52 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे इस पंडाल परजल्द होगा महावीर वाटिका का कायाकल्प….वाटिका की दुर्दशा पर बोले नपाध्यक्षजल सरंक्षण:- कलेक्टर पहुंचे गुण्डरदेही ब्लाक के भाठागांव (बी)….जल जतन अभियान के कार्यों का लिया जायजा…इन कामों का किया अवलोकनबालोद जिले के इस किसान की फसल भारत के अलग अलग राज्यो सहित नेपाल तक जाती है..कलेक्टर ने इस किसान के फसलों का लिया जायजा.. ईधर किसान ने कलेक्टर से कहा………“देश का प्रकृति परीक्षण” अभियान का प्रथम चरणः छत्तीसगढ़ राज्य को मिला पूरे देश में तीसरा स्थान ..सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई


*भारतीय सेना के जवान युवराज चंद्राकर का सड़क दुर्घटना में निधन,श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब*

 

*गुंडरदेही :-* क्षेत्र के ग्राम रजौली निवासी भारतीय सेना के जवान युवराज चंद्राकर का छुट्टीयों से अपने ड्यूटी यूनिट लौटते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 14 अगस्त 2017 से देशसेवा का जज्बा लेकर वे सेना में भर्ती हुए थे। लंबे समय तक लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ रहे युवराज चंद्राकर का अभी हाल ही में पठानकोट यूनिट में तबादला हुआ था इसी दौरान वे छुट्टियां बिताने घर आये थे। यूनिट से वापसी का आदेश मिलने पर वे अपनी ड्यूटी निभाने घर से एक साथी के साथ निकले थे इसी दौरान ग्राम अंडा के समीप सड़क हादसे ने इस देशभक्ति के चिंगारी को सदा के लिए बुझा दिया

साथ ही उनका साथी भी दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। वे ग्राम रजौली के यमुनाप्रसाद चंद्राकर एवं शीतेश्वरी चंद्राकर के पुत्र थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके हर एक शुभचिंतक अपने देश के इस रक्षक को अंतिम विदाई देने लालायित रहा। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक कुँवरसिंह निषाद,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर…… सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!