Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

अनोखा प्रदर्शन…छेरछेरा में ढोल मंजीरा बजाकर सरकार से सरकार से छेरछेरा दान के रूप में मांगा 2500 का बेरोजगारी भत्ता

बालोद-भाजयुमो के प्रदेश के आव्हान पर बालोद भाजयुमो व भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छेरछेरा पर्व पर एक अलग अंदाज में मनाया। छेरछेरा के अवसर पर भाजयुमो ने बेरोजगारी भत्ता को लेकर स्थानीय जय स्तभ चौक पर बैठकर तबला मंजीरा बजाकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।


युवाओं के अधिकार के लिए छेरछेरा के रूप में 2500 रुपये दे सरकार

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एकांत पवार ने बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार छेरछेरा के पावन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को हम छत्तीसगढ़ के युवाओं के अधिकार के लिए छेरछेरा के रूप में 2500 रुपए की बेरोजगारी भत्ता की मांग कर रहे है जो वादा कांग्रेस ने किया था।भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमित चोपड़ा ने कहा कि काग्रेस ने धोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था उस वादे को याद दिलाते हुए हम छेरछेरा के पावन पर्व पर प्रदेश के कांग्रेस और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से मांग करते है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की चिंता करे और छेरछेरा दान के रूप में बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। भजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुत से युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और जिस तरह कांग्रेस ने अपने घोषणा में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, यह छेरछेरा के पावन पर्व पर युवाओं के नव जीवन की खुशहाल बनाने के लिए बेरोजगारी के भत्ता दी जाए जिससे युवा वर्ग सक्षम होकर अपने जीवन को आगे बढ़ा सके। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रिंकू शर्मा,भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश वाधवानी,महामंत्री सुप्रीत शर्मा, सजय साहू, संदीप साहू,मन्नी वाधवानी, कमल वाधवानी, कुलदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!