प्रदेश रूचि

सागर साहू को कांग्रेस ने दिया नया दायित्व.. बनाये गए आईटी सेल व सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष

 

बालोद- जिले के गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद में मीडिया सेल प्रभारी सागर साहू को छत्तीसगढ़ पीसीसी ने एक नई जिम्मेदारी देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया बालोद जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसके बाद सागर साहू ने कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के प्रभारी जयवर्धन बिस्स बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर बालोद जिले के डौंडी लोहारा विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया , संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद, सम्माननीय विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त करता हूं वही सागर साहू ने कहा इस दायित्व पर और आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि मैं कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाने और उसकी विचारधाराओं के साथ लोगों को जोड़ने का काम करूंगा ।
आपको बतादे सागर साहू पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहने के अलावा गुंडरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के भी मीडिया सेल का दायित्व लगातार निर्वहन कर रहा था और लगातार सक्रियता को देखते पार्टी ने सागर साहू को पार्टी में अहम और नई जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!