नयापारा से लेकर जगन्नाथपुर तक सड़क कीचड़ में हुई तब्दील
नयापारा से लेकर जगन्नाथपुर चौक तक सड़क पूरी खस्ताहाल होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है।उक्त मार्ग पैदल चलने लायक नही है। मेढ़की और बधमरा के ग्रामीण इस मार्ग को छोड़कर बधमरा गार्डर से बाईपास होते हुए बालोद जाने को मजबूर है।ज्ञात हो की जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।जहाँ से हजारों की सख्या में ग्रामीण प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। बता दे कि शासन से स्वीकृत 8.13 करोड़ से नयापारा से जगन्नाथपुर चौक तक नए सिरे से सड़क डामरीकरण व चौड़ीकरण करने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा और सड़क के दोनों किनारे खोदकर मुरुम डाला जा रहा है।सोमवार को हो रही लगातार बारिश से सड़क गड्ढे में तब्दील होकर दलदल हो गई हैं।जिसमें लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूली बच्चे अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए दलदल युक्त सड़क में बरसते पानी मे पैदल चलकर पहुच रहे बधमरा स्कूल
बता दे कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग द्वारा नयापारा से जगन्नाथपुर चौक तक सड़क निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से किया जा रहा है।ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है।ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क निर्माण कार्य के तहत सड़क को खोदकर उसमें मुरुम डाला गया है। पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से सड़क दलदल होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। ग्राम बधमरा में हाईस्कूल संचालित है।उक्त स्कूल में अध्ययन करने के लिए भोथली खरथुली औरमा के स्कूली बच्चे आते है।हाईस्कूल में इन दिनों नवमी,दसवीं और बारहवीं के बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। इन गावो के स्कूली बच्चे परीक्षा देने के लिए दलदल और कीचड़ युक्त सड़क में बरसते पानी मे चप्पल को हाथों में लेकर पैदल चलकर बधमरा स्कूल पहुचकर परीक्षा दे रहे है। इन बच्चों को दलदल से होकर गुजरना पड़ता है।





















