प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

सावधान:- कोरोना का कहर अब बच्चो पर भी..बालोद जिले में आज 12 साल तक 5 बच्चे हुए संक्रमित.. कुल एक्टिव केस हुआ 40

बालोद -बालोद जिले में कोरोना की तीसरी लहर प्रारभ हो गया है। जिले में 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।बालोद ब्लाक के दो बच्चे 12 वर्षीय व 7 वर्षीय, डोंडी ब्लाक के 4 वर्षीय और डोंडीलोहारा ब्लाक के दो बच्चे 12 वर्षीय व 8 वर्षीय बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की रात को जिले में 14 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालोद ब्लाक से 5,डोंडी ब्लाक व डोंडीलोहारा ब्लाक से 4 -4 व गुरुर ब्लाक से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं बालोद जिले में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि आज ही जिले में 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हो गई है। जबकि आज एक भी व्यक्ति डिसजार्च नही हुए है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है।आज 1325 लोगो की जांच किया गया जिसमें से 14 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।धर में रहकर इलाज कर रहे लोगो की सख्या 36 है और केवल 3 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!