Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

नए साल में सड़कों पर होने वाले वाहनों के भीड़ को नियंत्रित करने बालोद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तेज हुई कार्यवाही

बालोद- माह दिसंबर के अंतिम सप्ताह एवं नये वर्ष के प्रथम सप्ताह में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो जाती है, जिसको ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर बालोद जिला में वाहनों की जांच किया गया।जिसमें लापरवाह वाहन चालकों पर एम. व्ही.एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया,

जिसके तहत राजहरा थाने में वाहनों की जांच के दौरान 30 एवं 31 दिसबंर को 20 मोटर व्हीकल कार्यवाही कर 4800/- रूपये समन शुल्क की वसूली की गई। इसी प्रकार थाना- डौण्डी में 27 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर 5400/- रूपये समन शुल्क की वसूली की गई। थाना-राजहरा एवं डौण्डी में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 15 प्रकरण लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन शाखा में प्रतिवेदन भेजा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि परिलक्षित होती है जिस पर अंकुश लगाने हेतु दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में सतत् पेट्रोलिंग की जा रही है तथा लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!