Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

साल के आखिरी दिन आबकारी विभाग में हुई धनवर्षा…एक ही दिन में सवा करोड़ का शराब गटक गए

बालोद-बालोद जिले में नए साल के जश्न के मौके पर आबकारी विभाग की पेटी में जमकर धनवर्षा हुई। नए साल का जश्न मनाने में शुक्रवार को केवल एक दिन में ही बालोद जिला के लोग करीब सवा करोड़ रुपये की शराब गटक गए।हर वर्ष नए साल का जश्न मनाने में शराब की खपत दोगुनी हो जाती है। साल 2022 का जश्न मनाने की तैयारी शुक्रवार को सुबह से ही चल रही थी। शराब गटकने वाले लोग सुबह से ही व्यवस्था में जुट गए थे। सुबह दस बजे दुकान खुलते ही शराब व बीयर लेने के लिए लोग पहुंचने लगे। प्रत्येक व्यक्ति जितनी शराब का सेवन रोज करता है, उससे दोगुना शराब व बीयर लोग डंप कर रहे थे। जिन लोगों ने ग्रुप में पार्टी आयोजित की थी, वे शराब व बीयर खरीदकर ले जा रहे थे। आबकारी विभाग के अनुसार करीब सवा करोड़ रुपये की शराब की खपत नए साल का जश्न मनाने में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!