Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

आत्मानंद स्कूल का आदित्य द्वारा अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आदित्य को दिये बधाई और शुभकामनाएं

 

रायपुर- रायपुर के आरडी तिवारी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य चौरसिया द्वारा ऊर्जा पर बनाई गई पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्वारा आदित्य चौरसिया को जनवरी माह में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में अपने माता-पिता के साथ छात्र आदित्य चौरसिया ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही 50 हजार रूपये का पुरस्कार जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य चौरसिया की पेंटिंग का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना, राज्य के लिए गौरव की बात है। आदित्य की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!