Skip to main content

प्रदेश रूचि

*बालोद जिले के सहायक शिक्षकों की हड़ताल वापसी सामूहिक ज्वाइनिंग के साथ*

 

अपने एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर कराने को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल बालोद जिले के समस्त सहायक शिक्षकों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सामूहिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अपने एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर कराने के चली आ रही अनिश्चितकालीन आंदोलन आखिरकार मुख्यमंत्री के आश्वासन के पश्चात खत्म हो गई। साथ ही बालोद जिले के सभी शिक्षकों ने आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सामूहिक रूप से ज्वाइनिंग की तथा फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कल से हमारे सभी शिक्षक साथी दुबारा पूरे आत्मविश्वास के साथ बच्चों को स्कूल में जाकर शिक्षा ग्रहण करायेंगे।
बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि- मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद सहायक शिक्षकों द्वारा हड़ताल स्थगित कर दी गई है। वेतन विसंगति दूर करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के सहायक शिक्षक 11 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।वे राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में धरने पर बैठे थे। दो दिनों पूर्व ही सहायक शिक्षक फेडरेशन के नेताओं की प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से हुई वार्ता विफल रही थी। मंगलवार को दोपहर संघ के नेताओं को स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय टेकाम से मिलवाया गया, शिक्षा मंत्री ने संघ की मांग पर यथाशीघ्र विचार करने का आश्वासन देते हुए हड़ताल खत्म करने को कहा। मगर संघ ने इसे स्वीकार नहीं किया।


आखिरकार संघ के नेताओं को रात में ही मुख्यमंत्री से मिलवाया गया। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन के पश्चात सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
हड़ताल स्थगित होने के बाद जिला पदाधिकारियों की टीम ने आज जिला कार्यालय पहुंचकर सामूहिक रूप से ज्वाइनिंग की इसमें जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख के साथ साथ साथ लोहारा ब्लाक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कौसमार्य, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष नारायण साहू, बालोद ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष संजय सेन, जिला उपाध्यक्ष एलेंद्र यादव, जिला सचिव अश्वनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेंद्र, जिला संगठन सचिव डामन पटेल, जिला संगठन मंत्री कृतेश तारम, जिला प्रवक्ता शशि अग्रवार,सह जिला प्रवक्ता छत्रपाल देशमुख, जिला सहकोषाध्यक्ष शिवकुमार चौरके, जिला महामंत्री योगेन्द्र पटेल,सहजिला महामंत्री लोकेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी गिरवर निर्मलकर,सहजिला मीडिया प्रभारी प्रभुलाल सिन्हा, जिला प्रचार मंत्री महेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!