Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

डौंडीलोहारा ब्लाक के पुराने मनरेगा मेटो को हटाने के विरोध में लामबंद हुए मेट संघ..जनचौपाल में सौपा ज्ञापन

बालोद-जिले के डोंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पुराने प्रशिक्षित मेटो को हटाने का कार्य किया जा रहा है।जिसके विरोध में छग मनरेगा मेट संध डोंडीलोहारा ने सोमवार को जन चौपाल में कलेक्टोरेट पहुचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए पुराने मेटो को यथावत रखने के लिए सभी पंचायतों में आदेश प्रसारित करने की मांग किया है। मनरेगा मेट संध के ब्लाक अध्यक्ष विष्णुराम कोठारी ने बताया कि शासन के महत्वपूर्ण योजना मनरेगा में पुराने प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित मेटो को 2008 से कार्य कराया जा रहा है।कुछ ग्राम पंचायतों में पुराने मेटो को हटाने का कार्य किया जा रहा है।प्रशासन द्वारा मेटो के साथ अन्याय किया जा रहा है। छग मनरेगा मेट संध डोंडीलोहारा ने पुराने प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित मेटो को मनरेगा कार्य के लिए डोंडीलोहारा ब्लाक के सभी पंचायतो में त्वरित आदेश प्रसारित करने की मांग शासन प्रशासन से किया है।ज्ञापन सौपने में दौरान मनरेगा मेट संध के अध्यक्ष विष्णुराम कोठारी, उपाध्यक्ष कीर्तन राम, सचिव डालसिह, कोषाध्यक्ष ओंकार साहू,विक्रम साहू,प्रीतम साहू ,तेजेश्वरी साहू सहित संध के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!