Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

स्कूली बच्चो के आंखों में समस्या की खबर मिलते ही देर रात बालोद कलेक्टर एसपी व प्रशासनिक टीम पहुंचे कचांदुर…तफ्तीश के बाद बताये ग्राम कचान्दुर के स्कूली बच्चे स्वस्थ एवं सामान्य…

 

बालोद, गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कचान्दुर के मीडिल स्कूल के बच्चों में नेत्र संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और स्वास्थ्य टीम को बच्चों के नेत्र जांच व स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के साथ कल रात्रि में ग्राम कचान्दुर पहुॅचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित स्वास्थ्य टीम के साथ बच्चों के घर-घर जाकर उनका नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण अपने समक्ष कराया। जिसमें सिर्फ एक बच्चें की बायें आँख में कन्जेक्टेवाइटिस की समस्या पाई गई। अन्य सभी स्कूली बच्चों के नेत्र में कोई समस्या नहीं है,

सभी स्वस्थ एवं सामान्य पाए गए। गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विगत माह 13 व 14 नवम्बर को कचान्दुर मीडिल स्कूल में नेत्र परीक्षण के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा नेत्र जांच किया गया था एवं छह बच्चों को आई ड्राप (सिप्रोफलाक्सीन) दिया गया था। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के नेत्र में कोई समस्या नहीं पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!