प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिले के दल्लीराजहरा में एक ही परिवार 6 लोगो सहित 9 लोगो के खिलाफ बलवा मारपीट का मामला दर्ज

बालोद-जिले के दल्लीराजहरा के वार्ड 13 में दो पक्षों में मारपीट के बाद राजहरा थाने में 9 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुनील मेश्राम की रिपोर्ट पर एक ही परिवार के 6 लोगों के खिलाफ धारा 147, 294, 323, 427, 452, 506 और रेखा गंधर्व की रिपोर्ट पर एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 452, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

सुनील ने पुलिस को जानकारी दी है कि रविवार को पत्नी सुधना मेश्राम ने फोन से सूचना दी कि रेखा गंधर्व गाली गलौज कर रही है। जिसके बाद घर आ रहा था। इसी दौरान मोहन गंधर्व, बबलू गंधर्व, कैलाश सागर ने पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देते हाथ-मुक्का, लात से मारपीट की।मोहन गंधर्व, बबलू गंधर्व, कैलाश सागर, रेखा गंधर्व व बबलू गंधर्व की पत्नी ने घर अंदर घुसकर पत्नी सुधना मेश्राम, बेटे कपिल मेश्राम, अनिकेत मेश्राम को भी जान से मारने की धमकी देकर लकडी के डंडे से मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!