Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

* सावधान ! गाँव ,तेंदुआ और खौफ :….जंगल से सड़क,और गाँव के गलियों में घूमते दिख रहे जंगली जानवर……..अब बस्ती में घूमते CCtv में कैप्चर हुआ तेंदुआ का फुटेज , डर का पर्याय बना तेंदुए की मौजूदगी..!*

 

 

धमतरी…..जंगल में खूंखार जंगली जानवरों का होना लाजमी है… क्योंकि जंगल को उनका घर माना जाता है… जहां वो रहते हैं । लेकिन जरा सोचिए कोई आक्रामक जंगली जानवर अगर आपको गाँव की गलियों या फिर सड़को पर सारेराह घूमते दिखाई दे तो थोड़ी हैरानी और मन में खौफ जरूर बैठ जाता है…लेकिन इन दिनों नगरी – सिहावा इलाके में गाँव की गलियां और सड़कों पर बड़े आराम से तेंदुआ विचरण करते हुए देखा जा सकता है…एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ,जिसमें एक तेंदुआ गाँव की गली में घूमते हुए दिखाई दे रहा है… बताया जा रहा है कि यह विडीओ सिहावा इलाके के ग्राम घटुला की बुधवार रात की है… गाँव के बस्ती में एक घर पर लगे सीसी टीवी कैमरे में यह वीडियो कैप्चर हो गया…जिसमें तेंदुआ गाँव की गलियों बड़े आराम से घूमते दिखाई दे रहा है…इलाके में तेंदुआ का खौफ पहले से है और ऐसे में गाँव में तेंदुआ घूमने की खबर सुनकर लोगों के अंदर डर तो होना ही है…कुछ दिनों पहले बिड़गुड़ी से सेमरा के बीच सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया था… लोगों की माने तो दीवाली की रात सिहावा पहाड़ी के नीचे गणेशघाट के पास दो लेपर्ड देखा गया था… तो वहीँ अगले दिन तड़के सुबह इस आस – पास दीवाल फांदकर एक घर के बरामदे में रखे पानी पा रहा था… हालांकि घर वालों की कोलाहल के बाद तेंदुआ वापस पहाड़ी की तरफ भाग निकला…बता दे कि इलाके में तेंदुआ के हमले से अब तक तीन बच्चों की जान जा चुकी है… तो वहीँ तेंदुआ ने कईयों बेजुबान का शिकार भी कर चुका है… हालांकि वन विभाग के पिंजरे में पहले मुकुंदपुर और हॉल ही के दिनों सिहावा में दो तेंदुआ कैद हुआ था… जिसे टाइगर रिजर्व इलाके में छोड़ा गया…और फिर बाकी के पिंजरा भी हटा दिया गया ,जिसके बाद भी क्षेत्र में लगातार तेंदुआ की धमक देखी जा रही है…वहीँ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की माने तो निगरानी कार्य चल रहा है…मुनादी कराया जा रहा है.मतलब की अब मुनादी के भरोसे लोगों को रहना होगा… और अपनी जान – मॉल की जिम्मेदारी खुद ही लेनी होगी…माना जा रहा है कि इलाके में कहीं पर भी प्रमाण के साथ तेंदुआ दिखाई दिया तभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी वहां मॉनिटरिंग के लिए पहुँचते है …जबकि इलाके में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है, और संबंधित अधिकारी भी इस बात से वाकिफ है तो फिर लोगों को सतर्क करने के साथ – साथ…खुद भी क्यों सतर्क नहीं रहते…?


*बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि…*

वहीँ इस मामले में बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े ने बताया कि कल तेंदुआ वाला वीडियो हमारे पास भी आया है… जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर गयी..आस – पास के गाँव में मुनादी कराई जा रही है… लोगों को समझाइश देकर सतर्क किया जा रहा है ,जिससे सभी सुरक्षित रहे…गणेशघाट और पाइकभाठा में वन विभाग की टीम लगातार ड्यूटी में तैनात है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!