Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बालोद जिले के खुंदनी गांव पहुंचे छग के गृहमंत्री ने लाखों रुपए के विकासकार्यो का किया लोकार्पण.. वही मंच से अपने गुरुजी के लिए कहा ये शब्द

बालोद -प्रदेश के गृह लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बालोद जिले के खुंदनी गांव पहुंचे… इस दौरान गांव में आयोजित मातर महोत्सव में गृहमंत्री शामिल हुए और गौठान में राधा कृष्ण की पूजा अर्चना किये साथ ही 22 लाख रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण किया.ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पंचायत खुदनी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य 3 लाख 50 हजार रुपये,हायर सेकेंडरी स्कूल में सायकल स्टैंड निर्माण कार्य 10 लाख रुपये।बाजार चोक में हाई मास्क लाइट स्थापना 3 लाख रुपये।सेग्रिगेशन एसएचजी रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 10 हजार रुपये का लोकार्पण किया..

इस दौरान गांव में कोरोना से मृत एक परिवार को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा मंच से किये…वही गांव के बच्ची ने अपने हाथों से मंत्री और विधायक का पेंटिंग बनाकर भेंट किये… .मंत्री के आगमन पर ग्रामीणो ने बड़े फूलमाला के हार से जोशीला स्वागत किये.समारोह में अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा, विशेष अतिथि भैयाराम सिन्हा ,जिला काग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, गुरुर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर,जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू,गुरुर जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रवे,जनपद उपाध्यक्ष तोषन साहू,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू के अलावा ग्राम पंचायत खुदनी के सरपँच,उपसरपंच ,पंच सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने मंचीय भाषण के दौरान बताया कि जिज़ गांव में आज वे अतिथि बनकर पहुंचे है उस गंवा से उनका बचपन का नाता है…

मंत्री ने बताया अपने बचपन मे बासीन से पैदल धनेली पढ़ने जाते थे… जिस गुरुजी ने पढ़ाया आज उनके कहने पर खुंदनी आया,,, और इसे अपना गांव बताते हुए कहा खुंदनी रास्ते मे रात रुकता था..पहले जब सड़क मार्ग नही था तो पैदल ही धमतरी जाते थे…..वही गौठानो में हो रहे मातर पर ग्रामीणों से कहा कि गौठान सूबे के मुख्यमंत्री की कल्पना है…और गौठानो को पूरे प्रदेश में एक लघु उद्योग के रूप में स्थापित करने की बात कहते सरकार के योजनाओ की जानकारी ग्रामीणो को दिए…..और गांव में ही शहरों जैसे रोजगार उपलब्ध कराने की बात कहते नजर आए….इस दौरान ग्रमीणो और स्थानीय पंचायत द्वारा कई विकासकार्यों की मांग मंत्री तक पहुंचने पर मंत्री ने सभी कार्यो को करवाने की भी सहमति देते हुए मंच घोषणा किये….जिसपर ग्रामीणो ने भी मंत्री का आभार व्यक्त तालियों की गूंज से किये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!