प्रदेश रूचि

भर्रीगाँव पुरुर में आयोजित कर्मा जयंती कार्यक्रम में उमड़े समाज के लोग…कार्यक्रम में शामिल जिपं अध्यक्ष बोले साहू समाज प्रदेश के विकास में महती भूमिका निभा रही है

बालोद :- जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीगांव में मां कर्मा जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के सदस्य प्रीतम साहू, विशिष्ट अतिथि साहू समाज के प्रदेश महामंत्री हलधर साहू, तहसील अध्यक्ष महेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू, जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू,जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू सहित समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए तारणी चंद्राकर ने कहा कि साहू समाज के लोगों का सौभाग्य है जो उनका जन्म कृष्ण भक्त माता कर्मा के कुल में हुआ है। यह कर्मा माता का ही पुण्य प्रताप है कि आज साहू समाज समृद्धिशाली है और समाज ही नही अपितु छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश की तरक्की में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि भगवान अमीर या गरीब के नहीं होते, वह तो सिर्फ सच्चे भक्त के होते हैं। यहां तो लोग भगवान के लिए छप्पन भोग चढ़ाते हैं पर भगवान उसी का भोग ग्रहण करता है जो उनका सच्चा भक्त होता है। इसका उदाहरण साक्षात माता कर्मा है। माता कर्मा भूखी ना रहे इसलिए स्वयं श्री कृष्ण उनके हाथों से बनी खिचड़ी ग्रहण करने आ जाते हैं। भक्तों को भगवान कभी भूखा नहीं रहने देता। साहू समाज के प्रदेश महामंत्री हलधर साहू ने कहा कि कुरीतियों को त्याग कर साहू समाज ने एक मिसाल कायम की है। साहू समाज का जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम है वह देश के लिए आदर्श है। ऐसा कोई सामाजिक मंच नहीं होता जहां साहू समाज का उल्लेख नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतिभाओं को समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से आरडी साहू,खेदूराम साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू,तेजराम साहू,हेमंत साहू प्रमिला साहू,होरीलाल साहू,मुकेश साहू भगवानी साहू सहित समाज के पदाधिकारियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!