Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

डौंडी नगरीय क्षेत्र में अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में नही आएगी दिक्कतें..शासन से मिले ये 21 वाहन ..स्वच्छाग्राहीयो के चेहरे पर भी दिखी मुस्कान

डोण्डी–(ओम गोलछा ) नगर पंचायत डोण्डी में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए वाहनों की कमी के कारण हो रही समस्याओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा योजना के अंतर्गत सोमवार को 5 नए ई रिक्शा,4 ट्राइसिकल,10 हाथ ढेला,02ट्रेक्टर ट्राली, वाहन दिए गए हैं। नपं समुदायिक भवन के सामने अध्यक्ष सोमेश सोरी,सीएमओ ओंकार टंडन,उपाध्यक्ष रूपेश नायक,पार्षद ममता जैन,संजीव मानकर,बलिराम धनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस संबंध में सीएमओ ओंकार टंडन ने बताया कि नपं में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में उपयोग आ रहे वाहन कम था, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में कचरा उठाने व साफ-सफाई बनाए रखने के लिए वाहनों की कमी होने के चलते कार्य प्रभावित हो रहे थे।

ऐसे में नए वाहन मिलने से सफाई कर्मियों को समय से सफाई कार्य पूरा करने आसानी होगी। साथ ही बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत नपं में महिलाएं व बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!