Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

आरएसएस का 9 दिनों के प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण के दौरान बालोद मुख्यमार्गों में किया पथ संचालन

बालोद- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में पथ संचलन के जरिए समाज को अनुशासन, एकता और भाईचारे का का संदेश दिया। सैकड़ो की सख्या में स्वयं सेवक जब सड़कों पर निकले तो जन-जन में राष्ट्रभक्ति उमड़ पड़ी और लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।आरएसएस के गणवेश में स्वयं सेवकों को पथ संचलन करता देख लोग जोश से भर गए। स्वयं सेवक चंदन तिलक लगाकर, हाथों में दंड लेकर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। आगे बैंड भी था। पथ संचलन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के गांवों से भी लोग एकत्रित हुए थे। शहर के कुर्मी भवन में प्राथमिक शिक्षा वर्ग चल रहा है। यहां पर बालोद जिले के सैकड़ो स्वयंसेवक राष्ट्रहित में स्वयं को समर्पित करने को संघ की रीति-नीति का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यहां उन्हें सामाजिक जीवन में उनकी जिम्मेदारी और उनके समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगठित हिदू शक्ति के प्रतीक पथ संचलन में भी संघ के इन प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों में अनुशासन की झलक दिखी। संचलन में दो पथक संघ के बैंड, जिसे घोष कहते हैं चल रहे थे। आठ गण अन्य प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सेवकों की चल रही थी। अपने तय समय पर पथ संचलन शुरू हुआ। पथ संचलन शिकारीपारा स्थित कुर्मी भवन से शुरू हुआ। जो नगर के जयस्तंभ चौक, राजनांदगांव रोड, इंदिरा चौक, मरारपारा, बाबा रामदेव चौक, सदर रोड, पुराना बस स्टैंड ,धड़ी चौक से होते हुए सरदार पटेल मैदान पहुँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!