Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जल संसाधन विभाग की लापरवाही की इंतहा! अधिकारी बने मूकदर्शक, ठेकेदारों की जवाबदेही गायब, बदहाल सड़क सुधारने अपनी जेब से खर्च कर मैदान में उतरे किसान!तांदुला नदी पुल के नीचे चल रहा था नशे का गुप्त कारोबार, पुलिस की दबिश में 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तारबालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देश

सदर बाजार के दो ज्वेलरी दुकानों में बड़ी चोरी से मचा हड़कंप…जांच में जुटी पुलिस

 

धमतरी…कोतवाली थाना से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर सदर बाजार के दो दुकानों संकलेचा ज्वेलर्स और प्रवीण ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सदर बाजार में जानकारी लेने पहुंचने लगे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, कोतवाली, अर्जुनी ,साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

घटना 1 व 2 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है सदर बाजार के संकलेचा ज्वेलर्स व श्री प्रवीण ज्वेलर्स में लगभग 85 लाख की चोरी हुई है।बताया जा रहा है की संकलेचा ज्वेलर्स नीचे दुकान है ऊपर परिवार निवास है जंहा से चोरो की प्रवेश की आशंका जताई जा रही है।

बता दे की संकलेचा ज्वेलर्स के पीछे हिस्से में एक पुराना टुटा हुआ मकान है,आशंका है उसी तरफ से चढ़ कर संकलेचा ज्वेलर्स में चोरो ने एंट्री की होगी।सूत्रों के मुताबिक संकलेचा ज्वेलर्स में लगभग 50 लाख की चोरी हुई है वंही उसके बगल में स्थित प्रवीण ज्वेलर्स में लगभग 35 लाख की चोरी हुई है।

चोरी किये गए सानो में सोने चांदी के जेवरातों व् नगदी लगभग 5 लाख की चोरी हुई है।घटना के बाद आज सुबह 7 बजे इसकी जानकारी हुई फिर सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीऔर जाँच में जुट गयी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!