सर्वप्रथम समस्त भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी याद में मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया गोंडवाना भवन डौंडीलोहारा में संगोष्ठी कार्यक्रम में उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपाध्याय जी के जीवन वृतांत चिंतन व उनके राष्ट्रहित में किए कार्यों पर प्रकाश डाला वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक थे उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव दर्शन जैसे प्रगतिशील विचारधारा दी जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहां उपाध्याय जी का चिंतन साम्यवाद व पूंजीवाद दोनों की समालोचना की गई एकात्म मानव में मानव जाति की मूलभूत आवश्यकताओं और सृजित कानूनों के अनुरूप राजनीतिक कार्यवाही हेतु एक वैकल्पिक संदर्भ दिया गया दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांत सदैव प्रासंगिक रहेंगे पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए मोदी जी के कार्य से मैं प्रभावित हुआ यही कारण था कि मैं खांखी से खादी पहनकर जन सेवा के मार्ग पर चल रहा हूं उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञ दत्त शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी की सादगी और सरलता उनके विचारों में रही राष्ट्र की संस्कृति उच्च मूल्य के आधार पर आधारित उनके विचार आज भारतीय जनता पार्टी का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू ने कहां की जन संघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता दीनदयाल जी का उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानव वाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल ने पंडित जी द्वारा बताएं एकात्म मानववाद पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर देश के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की चिंता ही अंत्योदय का सिद्धांत है उनका चिंतन एवं विचार आज भी प्रासंगिक है पंडित जी के विचारों पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर , पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती जिला स्तर पर कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृतांत पर विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री किशोरी साहू ने किया व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने किया कार्यक्रम में अन्नदाता किसानों का सम्मान समारोह रखा गया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनहित में किए योजनाओं के लिए धन्यवाद पत्र लिखा साथ ही सभी ने मोदी जी के संकल्प पर संकल्प लिया कि हम स्वयं सदस्यता अभियान का हिस्सा बनेंगे व लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता खुजजी के पूर्व विधायक राजेंद्ररपाल सिह भाटिया एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक साहू, संजय दुबे, जयेश ठाकुर, शरद ठाकुर, रुपेश सिन्हा ,प्रेम साहू, गणेश जैन, दारा सिंह भैहाल्यो, जितेंद्र साहू, तोमन साहू, कासिम कुरेशी, मुकेश जैन, महावीर साहू, संदीप जैन, विनोद कौशिक, विश्वास गुप्ता ,रमेश दोसी, धीरेंद्र टाक ,गेंदमल भंसाली, शहनाज बेगम, लता गुप्ता ,पायल सोनी ,अंबिका निषाद, रहीमत को समाप्त, आरती संचेती ,सुभद्रा दांडेकर, प्रीतम साहू, रतनलाल भोसले आदि पदाधिकारी व नेतागण सम्मिलित हुए।
भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर बैठक कर दी श्रद्धांजलि…बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा
बालोद – जन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रखर, राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व उनके विचारों एवं चिंतन को याद किया गया मुख्य रूप से सभी मंडलों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया तथा जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम विचार संगोष्ठी व वृक्षारोपण का कार्यक्रम गोंडवाना भवन डौंडीलोहारा में रखा गया