Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बांझपन के इलाज के नाम पर ग्रामीण को 72 का जड़ी बूटी बेचकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद-जिले के डोंडी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण को ईलाज के नाम पर जड़ीबुटी बेचकर 72 हजार रूपये ठगी करने वाले गिरोह के 02 सदस्य को साइबर सेल डोंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर व थाना प्रभारी डौण्डी अनिल ठाकुर के नेतृत्व में थाना डौण्डी के अपराध में जड़ीबूटी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु एक विषेष टीम तैयार किया गया था। उक्त प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया। पुलिस ने बताया कि 02 अगस्त 2021 को प्रार्थी हिरम निषाद ग्राम पेन्ड्री थाना डौण्डी के घर दो अज्ञात आरोपी आये और आयुर्वेदिक दवाई खाने से बाल बच्चा आ जाता है कहकर प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर उसे जड़ीबूटी देकर उससे 40 हजार रूपये नगद एवं फोन पे के माध्यम से 32 हजार कुल 72 हजार रूपये की ठगी कर फरार हो गये थे । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में धारा- 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर रवाना किया गया था टीम द्वारा आरोपियो के संबध मे जानकारी प्राप्त किया गया जिसमें आरोपी अपने निवास स्थान से फरार थे । टीम द्वारा कडी मेहनत कर आरोपियो के पुख्ता जानकारी प्राप्तकर टीम थाना पिथौरा जिला महासमुंद जाकर प्रकरण के 02 आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर व थाना प्रभारी डौण्डी श्री अनिल ठाकुर , सउनि अरविंद साहू, प्रधान आरक्षक ज्ञानेष चंदेल, आरक्षक संदीप यादव ,आरक्षक आकाष दुबे ,आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक पूरन देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!