Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

तेज रफ्तार गाड़ी के सामने अचानक आ गया कोई जंगली जानवर…अनियंत्रित गाड़ी पलटकर 15 फिट नीचे जा गिरी..1 की मौत..गुरुर थाना क्षेत्र के इस गांव का मामला

बालोद-जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनईडोंगरी के 7 लोगो ने बीती रात्रि को टेगना बरपारा से कबड्डी खेलकर वापस गांव जा रहे थे तभी जंगली जानवर अचानक सड़क में आ जाने से वाहन चालक तेजी से चलाकर 15 फिट नीचे जाकर वाहन पलट गई जिससे एक युवक की सिर में गभीर चोट आने से धटने स्थल पर मौत हो गई। सोनीडोगरी निवासी थनेश्वर मंडावी थाना पहुचकर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने वाहन ईको चालक लुकेन्द्र यादव के खिलाफ धारा 279आईपीसी,304,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

थनेश्वर मंडावी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को मनोज कुमार मरकाम, लुकेन्द्र यादव, हेमन्त राणा, इन्द्रेश यादव, मनीष कोठारी, मनेश यादव, राहूल यादव के साथ वाहन क्रमांक CG 24 N 9956 में चालक लुकेन्द्र यादव के साथ सभी बैठकर सोनईडोंगरी से टेंगना बरपारा कबड्डी खेलने गये थे कबड्डी खेलकर सभी उक्त वाहन में बैठकर रात्रि 10 बजे वापस घर जा रहे थे कि मुर्गी फार्म टेंगना बरपारा रोड के पास पहूंचे थे

कि अचानक मोड पास जंगली जानवर सामने आने से वाहन चालक लुकेन्द्र यादव द्वारा वाहन को तेजी व उपेक्षा पूर्वक चलाने से वाहन रोड से 15 फिट दूर नीचे जाकर पलट जाने से मेरे साथी इन्द्रेश यादव, मनीष कोठारी, लुकेन्द्र यादव, मनेश यादव, राहूल यादव को चोंट लगा है। हेमन्त राणा को सिर पर गंभीर चोंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गया तथा सभी को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!