Skip to main content

प्रदेश रूचि

एक डकैती मामले में तो दूसरा चोरी के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद इस देवरी के इस दुकान में शटर तोड़कर 21 मोबाइल का किया था चोरी.. पुलिस की सक्रियता से दोनो आरोपी हुए गिरफ्तार

बालोद-जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में शटर तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर हुई आरोपियो की।पहचान किया गया। आरोपियों से 11 नग मोबाईल जब्त किया गया।अतरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते ने बताया कि 18 जुलाई की रात को थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 21 नग मोबाईल हैण्डसेट और नगदी 4-5 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी अभिषेक जैन की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा-457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम देवरी ,डौण्डीलोहारा ,कुसुमकसा, राजहरा में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के ग्रामीणो से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर के आधार पर आरोपियों की सघन पता पतासाजी की गई ।

सीसीटीवी की मदद से पकड़े गए तीनो आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को भिलाई जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई को कोहका भिलाई से आरोपी को जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई एवं आरोपी चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई जिला दुर्ग को ग्राम लाखाटोला सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

चोरी के आरोप में 11 दिन पहले दुर्ग जेल से रिहा हुआ था आरोपी

पूर्व का आपराधिक मामला-जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल 11 दिन पूर्व ही चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। एवं चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पूर्व में डकैती के आरोप में दुर्ग जेल जा चुका है अभी जमानत पर था। उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि अजित महोबिया, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विवेक शाही, सलमान खान, जिला दुर्ग थाना खुर्सीपार से आरक्षक डी.प्रकाश एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!