Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेसी नेता रामजतन भारद्वाज का शराबबंदी को लेकर अपने ही पार्टी के खिलाफ आया बड़ा बयान सामने…सरकार पर कांग्रेसी नेता का क्या है बड़ा आरोप..

दल्लीराजहरा- नगर के दिग्गज कांग्रेसी नेता व वार्ड क्रमांक 15 के पूर्व पार्षद रामजतन भारद्वाज द्वारा शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया। जिसमे उनके द्वारा कहा गया कि अपने घोषणा पत्र के अनुरूप शराबबंदी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को करना चाहिए। परन्तु शराबबंदी सरकार द्वारा नही की जा रही है। जिसके खिलाफ में हु। रामजतन भारद्वाज द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा है की उनकी कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर विफल नज़र आ रही है। जिसके कारण उनके वार्ड क्रमांक 15 में अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है। जिसके कारण वार्डवासियों में आक्रोश व पार्षद के खिलाफ विद्रोह नज़र आ रहा है।
ज्ञात हो कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शराबबंदी की बात कही थी। जो कि ढाई साल होने जा रहे है परंतु अभी तक शराबबंदी नही हो पाई है। जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर भी आक्रोश नज़र आ रहा है। रामजतन भारद्वाज द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस प्रशासन को कॉल के माध्यम से अवैध शराब की शिकायत की जा रही थी परंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है। जिसके कारण वह निराश है।
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफसर कुरैशी द्वारा कांग्रेस सरकार व उनके कार्यकर्ताओ पर तंज कसा गया। जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि राम जतन भारद्वाज यदि शराबबंदी को लेकर अपने कांग्रेस सरकार के विरुद्ध बयान दे रहे है। तो कही न कही कांग्रेस सरकार से उनके कार्यकर्ता नाराज है। जिसका नुकसान उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। वादे के मुताबिक कांग्रेस सरकार को शराबबंदी करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!