बालोद-जिले के गुंडरदेही ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ताश-पत्ते खेलने का अड्डा बन गया है। यहां के कर्मचारी काम-काज छोड़कर कम्प्यूटर से ताश-पत्ते खेलने में व्यस्त रहते हैं। उक्त मामले पर गुंडरदेही के ब्लाक शिक्षा से अधिकारी को दो कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर से ताश पत्ती खेलने की जानकारी देने पर उन्होंने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जिसके बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब प्रदेश रुचि वेबपोर्टल की टीम सोमवार को अचानक वहां पहुंची। टीम ने देखा कि दो कर्मचारी एक साथ बैठकर कम्प्यूटर में ताश-पत्ते खेलने में मशगूल रहे। वही कार्यलय के अलग अलग कमरे में कर्मचारी अपने अपने कामो में व्यस्त थे लेकिन ये दोनों कर्मचारियों अपनी जिम्मेदारी को ताक में रखकर टाइम पास का साधन अपनाते हुए कंप्यूटर से ताश पत्ती खेलने में मसगुल है। जानकारी के अनुसार गुंडरदेही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यलय में पदस्थ दो कर्मचारियों द्वारा कंप्यूटर से ताश पत्ते खेल रहे थे।वही एक कर्मचारी इतने मसगुल थे कि उनका पूरा ध्यान माउस से पत्ते जमाये जा रहे थे और दूसरा कर्मचारी उसको ध्यान से निहार रहे थे ऐसा ताश पत्ते का खेल चल रहा था।
- Home
- ड्यूटी छोड़कर तास खेलते बैठे थे कर्मचारी…प्रदेसरूचि के कैमरे में कैद हुए तास खेलते कर्मचारी