प्रदेश रूचि

बड़ी खबर:-गुरुर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओंकार को मिली जमानत…

बालोद-जिले के गुरुर ब्लॉक कांग्रेस पूर्वअध्यक्ष डॉक्टर ओंकार महमल्ला ने युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज होने पर शुक्रवार की शाम को अपने आप को गुरुर थाने में सरेंडर किया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार और रविवार को अवकाश होने पर पुलिस ने ओंकार को कोर्ट में पेश नही किया था। सोमवार को पुलिस ने ओंकार महमल्ला को कोर्ट में पेश किया गया। जिस पर न्यायालय ने ओंकार को जमानत दिया है। इससे पहले महमल्ला ने पांच दिन पहले पार्टी पर राजनीति षडय़ंत्र में फंसाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष के नाम जिला काग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया था।

 

डॉक्टर पर चेकप के बहाने पीड़िता से अश्लील हरकत का लगा था आरोप

पुलिस ने बताया कि 9 जून की रात 9 बजे की है जब पीडि़ता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पेशे से डॉक्टर ओंकार महमल्ला पर आरोप लगाए थे कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। जिसके चेकअप के लिए वह डॉक्टर के क्लीनिक गई थी। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बहाने उससे अश्लील हरकत की। पीडि़ता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!