Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में सामाजिक भवन की मांग को लेकर कुम्हार समाज ने सौंपा ज्ञापन, सिवनी में प्रस्तावित भूमि पर राशि आवंटन की मांग

बालोद। जिला कुम्हार समाज ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं संजारी-बालोद विधानसभा के जनसेवक राकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्रीराम चक्रधारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने समाज की लंबे समय से चली आ रही भवन की मांग से अवगत कराया।

समाज पदाधिकारियों ने बताया कि बालोद जिले में करीब 5 हजार कुम्हार समाज के लोग निवासरत हैं। सामाजिक बैठकों, आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए समाज के पास स्वयं का भवन नहीं है। इससे कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी होती है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत सिवनी के अंतर्गत सामाजिक भवन के लिए भूमि प्रस्तावित है। समाज ने उक्त स्थल पर भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत एवं आवंटित कराने की पहल की मांग की है।

पदाधिकारियों ने कहा कि भवन बनने से समाज की बैठकें और सामाजिक कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने राकेश यादव से मांग को शासन स्तर तक पहुंचाकर राशि उपलब्ध कराने में सहयोग का आग्रह किया।

इस दौरान बालोद ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मनोहर चक्रधारी, छगन साहू, छतेद्र चक्रधारी, मनोज चक्रधारी, अशोक चक्रधारी, तरुण चक्रधारी, मिलिंद चक्रधारी सहित समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!