जन्मदिन पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, ‘आशीर्वाद का दीया’ से प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना; बालोद में भाजपा नेताओं ने गिनाईं जनसेवा और विकास की उपलब्धियां
बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा और जनभागीदारी का सिलसिला शुरू हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है। यह अभियान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है। अभियान की शुरुआत रक्तदान, जनसेवा और विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों के साथ हुई है। वहीं 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर तक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की जा रही है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा है। उनके अनुसार, 25 वर्षों की यह यात्रा केवल राजनीतिक दायित्वों का क्रम नहीं, बल्कि जनसेवा को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली का उदाहरण है।

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और वनांचल सहित समाज के विभिन्न वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर रहा है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का अवसर है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा है। उनके जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का अवसर है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि बालोद जिले में भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल शुभकामनाओं तक सीमित न रहकर सेवा के संकल्प का अवसर बनता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि जनसेवा की सार्थकता तभी है, जब विकास की योजनाओं का लाभ गांव और अंतिम पंक्ति तक पहुंचे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने स्वच्छता, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न पहलों को रेखांकित किया।

गुंडरदेही विधानसभा के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम से जुड़ी राजनीतिक यात्रा बताया। उनके अनुसार, जनधन, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, आवास, आयुष्मान भारत, डिजिटल सेवाओं और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में हुए विस्तार ने शासन की पहुंच को आम नागरिक तक ले जाने में भूमिका निभाई है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को केवल राजनीतिक उपलब्धियों के आईने से देखना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, इस दौर में भारत की विकास आकांक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे और आत्मनिर्भरता को लेकर भी व्यापक विमर्श सामने आया। जनधन से डिजिटल भुगतान और स्वच्छ भारत से लेकर सड़क, रेल तथा अन्य बुनियादी ढांचे तक अनेक पहलें इसी परिवर्तन की तस्वीर प्रस्तुत करती हैं।

भाजपा नेता राकेश यादव और भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से देशभर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंच रहा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुलशन साहू और डौंडीलोहारा ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने इसे युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने को अभियान का महत्वपूर्ण पक्ष बताया तथा बोले कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सेवा गतिविधियां अभियान को जमीन से जोड़ती हैं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ यह अभियान एक महीने तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ता है। भाजपा के अनुसार इसका केंद्रबिंदु प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है। आज प्रज्वलित होते दीप केवल जन्मदिन की शुभकामना का प्रतीक नहीं, बल्कि भाजपा की दृष्टि में सेवा और संकल्प की उस भावना का प्रतीक हैं, जिसे संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन यात्रा से जोड़कर देखता है।
खेल प्रतिभाओं के लिए दान में मिली जमीन बनी आयोजनों का मैदान, अब बदहाली से जूझ रहे खिलाड़ी













