Skip to main content

प्रदेश रूचि

हेड कोच गोपाल यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने 25 राज्यों के बीच हासिल किया छठा स्थान, भनेश्वरी ने जीता गोल्ड, सत्यप्रकाश को सिल्वरपोला पर थमा खेती का पहिया, सजे बैल; किसानों ने मांगी समृद्धि, बच्चों ने मनाया पर्व, विधायक ने भी बच्चों संग की पूजाछह दिन बाद झमाझम बारिश से बदला बालोद का मौसम, अगले तीन दिन भी बारिश के आसार…किसानो के चेहरे की लौटी रौनकहॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला दसवीं के छात्र का शव, डौंडी के आदर्श एकलव्य स्कूल में मचा हड़कंपमिट्टी के बैलों से सजा बालोद का बाजार, गुरुवार को गूंजेगी पोला की आस्था; बैलों के श्रृंगार से लेकर ठेठरी-खुरमी तक दिखेगी छत्तीसगढ़ी परंपरा

हेड कोच गोपाल यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने 25 राज्यों के बीच हासिल किया छठा स्थान, भनेश्वरी ने जीता गोल्ड, सत्यप्रकाश को सिल्वर

बालोद। जम्मू-कश्मीर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया। देशभर के 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने छठा स्थान हासिल किया। टीम के इस प्रदर्शन में हेड कोच गोपाल यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व की अहम भूमिका रही।

प्रतियोगिता के दौरान गोपाल यादव ने टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नेशनल लेवल रेफरी (निर्णायक) की भूमिका भी निभाई। खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से निभाई।

भनेश्वरी ने जीता स्वर्ण

बालोद जिले के ग्राम कुरदी की रहने वाली भनेश्वरी निषाद ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर उन्होंने जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटने पर भनेश्वरी का ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

सत्यप्रकाश ने हासिल किया रजत

वहीं गणपति नगर, बालोद निवासी सत्यप्रकाश ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भूतपूर्व सैनिक पोखन लाल पटेल और सीमा पटेल के पुत्र सत्यप्रकाश की इस उपलब्धि से परिवार के साथ शहर में भी खुशी का माहौल रहा। बालोद लौटने पर बस स्टैंड में नगरवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

खिलाड़ियों की सफलता से बढ़ा जिले का गौरव

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का छठा स्थान हासिल करना और बालोद के दो खिलाड़ियों का पदक जीतना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खिलाड़ियों की सफलता से खेल जगत और स्थानीय खेल प्रेमियों में उत्साह है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने हेड कोच गोपाल यादव सहित भनेश्वरी निषाद और सत्यप्रकाश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!