Skip to main content

प्रदेश रूचि

किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की कामना को लेकर यशवंत जैन ने की भेंट

दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में प्रदेश अध्यक्ष से जाना कुशल-क्षेम, मां महामाया से शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का कुशल-क्षेम जाना। इस दौरान जैन ने उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए मां महामाया से प्रार्थना की। भेंट के दौरान भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर भी उपस्थित रहे।

यशवंत जैन ने कहा कि किरण सिंह देव संगठन के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक और ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता है। उन्होंने मां महामाया से प्रार्थना की कि श्री देव को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

जैन ने कहा कि उनकी मंगलकामना है कि मां महामाया की कृपा से किरण सिंह देव जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः छत्तीसगढ़ लौटें और अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा एवं अनुभव के माध्यम से संगठन का मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और जोश का संचार करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनके शीघ्र स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से संगठन के बीच लौटने की सभी कार्यकर्ताओं को प्रतीक्षा है। यशवंत जैन ने पुनः मां महामाया से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!