Skip to main content

प्रदेश रूचि

रेवती नवागांव में बिजली समस्या पर ग्रामीणों की पहल, कल लगेगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम रेवती नवागांव में लंबे समय से चली आ रही बार-बार बिजली गुल होने और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का रुख किया। पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा की उपस्थिति में करीब 200 ग्रामीण विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को आवेदन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने गांव की बढ़ती विद्युत जरूरत के अनुरूप ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग प्रमुखता से रखी।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में वर्तमान में 62 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो बढ़ते विद्युत भार के मुकाबले पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। खासकर अधिक विद्युत खपत के समय लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या सामने आती है। इसका असर घरेलू कामकाज के साथ किसानों और अन्य विद्युत उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है।

 

62 केवी की जगह लगेगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कौशेन्द्र पांडेय ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि 62 केवी क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। विभाग के अनुसार नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम कल किया जाएगा।

ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से गांव की विद्युत व्यवस्था पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को संभालने में मदद मिलेगी। इससे लो वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व विधायक ने स्थायी समाधान पर दिया जोर

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से विद्युत समस्या का सामना कर रहे हैं, इसलिए केवल आश्वासन के बजाय स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने के विभागीय आश्वासन को ग्रामीणों के लिए राहत भरा कदम बताया।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री रोहित सागर, युवा शहर अध्यक्ष साजन पटेल, ओंकार महामला, सरपंच  देवकी ठाकुर, उपसरपंच इंद्रजीत नागवंशी सहित करीब 200 ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!