Skip to main content

प्रदेश रूचि

वीबीरामजी योजना में छत्तीसगढ़ के मजदूरों से भेदभाव: कांग्रेस ने हरियाणा के बराबर 409 रुपये दैनिक मजदूरी की उठाई मांगनकटी बेदखली विवाद: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पुनर्वास व मुआवजे की उठाई मांगनकटी के प्रभावित परिवारों को मिले तत्काल राहत और सम्मानजनक पुनर्वास कांग्रेस नेता ने आर्थिक सहायता, सर्वे और न्यायपूर्ण कार्रवाई की उठाई मांगबालोद नगर पालिका के छह एल्डरमैन घोषित, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारीनकटी की जगह नया रायपुर में बने विधायक कॉलोनी : कांग्रेस के दो विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, ग्रामीणों की भावनाओं का दिया हवाला

नकटी बेदखली विवाद: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर पुनर्वास व मुआवजे की उठाई मांग

बालोद। ग्राम नकटी में कथित बेदखली और 85 परिवारों के मकानों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा और कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि ग्राम नकटी में जिस तरह रात के समय बेदखली और तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, वह पूरी तरह अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर करने से पहले उसके सम्मानजनक पुनर्वास की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। वर्षाकाल के दौरान गरीब परिवारों को बेघर करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

इस दौरान संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि नकटी गांव के लोगों के साथ किया गया व्यवहार किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के अब तक 13 विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम नकटी की भूमि पर प्रस्तावित विधायक आवास स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना था कि यह निर्णय प्रभावित परिवारों के दर्द, उनके टूटे आशियानों और उनके अधिकारों के सम्मान में लिया गया है।

विधायक संगीता सिन्हा ने भाजपा नेताओं से भी नैतिकता और संवेदनशीलता का परिचय देने की अपील करते हुए कहा कि यदि उनमें गरीब परिवारों के प्रति संवेदना है तो वे भी उस स्थान पर मिलने वाले आवास का त्याग कर प्रभावित लोगों के साथ खड़े हों। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि जनप्रतिनिधियों के लिए आवास निर्माण आवश्यक है तो नवा रायपुर में उपलब्ध शासकीय भूमि का उपयोग किया जा सकता है। गरीबों को उजाड़कर आवास निर्माण किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि ग्राम नकटी में चल रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जिन परिवारों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें शीघ्र सम्मानजनक पुनर्वास, आवास और उचित आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आंचल प्रकाश साहू, दल्ली राजहरा ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा, महिला शहर अध्यक्ष पद्मन्नी साहू, हसीना बेगम, रीता सोनी, चमेली साहू, राजश्री क्षत्रिय, रामजी पटेल, तोसन साहू, धीरज उपाध्याय, विनोद बंटी शर्मा, कासुमुद्दीन कुरैशी, गिरीश चंद्राकर, निर्देश पटेल, कमलेश श्रीवास्तव, इंदु यादव, फैज खान, अनिल यादव, मेघनाथ साहू, पुरुषोत्तम पटेल, सुमित शर्मा, साजन पटेल, दाऊद खान, मनोज ठाकुर, भीखम पटेल, रवि जायसवाल, यदेश्वर क्षत्रिय, पाल सिंह भुआर्य, राकेश उईके, देवेंद्र साहू, अनीस खान, ईश्वरी यादव, वैभव साहू, ईश्वर राब, लक्ष्मण प्रसाद साहू, शिव जायसवाल, सुमित राजपूत, कमल टुवानी, फरहान खान, शानुपाल, खिलावन चौधरी, अवधेश, नारायण साहू, अज्जू, रुपेश यादव, सुनील मंडावी, लक्ष्मण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!