Skip to main content

प्रदेश रूचि

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने जुटीं संगीता सिन्हा, बालोद बैठक में भरा जोश

बालोद। राजीव भवन बालोद में आयोजित महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की सक्रियता और आगामी राजनीतिक तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया।

संगीता सिन्हा ने कहा कि महिला कांग्रेस केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं की आवाज और उनके अधिकारों की मजबूत ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और अब संगठन को गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक विस्तार देने का अभियान तेज किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर महिला कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों, महिलाओं की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस की भूमिका और अधिक निर्णायक होगी तथा महिलाओं की भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।

बैठक में जनसंपर्क अभियान को तेज करने, नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने, स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने और जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

संगीता सिन्हा ने कहा कि महिला कांग्रेस समाज के हर वर्ग की महिलाओं के साथ खड़ी है और संगठन को जनहित के संघर्षों के लिए और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यही ऊर्जा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

बैठक में चंद्रप्रभा सुधाकर, संगीता नायक, सोना देशलहरे, पूजा साहू, पद्मिनी साहू, ममता चंद्राकर, निर्मला पाटिल, रीना देशमुख, रुखसाना बेगम, बसंती दुग्गा, धनेश्वरी सिन्हा, अमृता नेताम, प्रियंका चोपड़ा, चमेली साहू, मालती यादव, भगवती सोनकर, रश्मि दुबे, संतोषी सिन्हा, प्यारी राणा, तुलसी साहू, ममता पांडे, ईश्वरी देशलहरे, प्रीति, उर्वशी, रुक्मणी यादव, रेवती भाई, पुष्पा साहू, नीता साहू, गायत्री साहू, फलित पटेल, सविता कल्याणी, पूर्णिमा, वर्षा साहू, गोदावरी साहू, रेणुका यादव, किरण साहू, गायत्री राजपूत, रिचा सोनी, सरोज साहू, संतोषी ठाकुर, निर्मला बंजारे सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!