प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण, गैरजिम्मेदाराना और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द का विशेष महत्व है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी लगातार इन मूल्यों को ठेस पहुंचा रही है।
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में हताशा साफ दिखाई दे रही है, जिसका असर उनकी भाषा और व्यवहार में नजर आ रहा है। टिकरिहा ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई करना, देश की सीमाओं की रक्षा करना और विश्व पटल पर तिरंगे की प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह माना जाएगा?
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और सम्मानित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। ऐसे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेतृत्व के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।

भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा।
प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष गुलशन साहू, महामंत्री अनूप देशमुख, जिला मंत्री आशुतोष कौशिक एवं धनंजय साहू, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला प्रसार प्रमुख जागेश्वर धीमर, जिला कार्यालय मंत्री राहुल साहू, भाजयुमो बालोद अध्यक्ष राहुल सोनी, महामंत्री कमल बजाज, तुषार धीमर, कोषाध्यक्ष समकित जैन सहित बालोद शहर मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















