राहुल गांधी के बयान से गरमाई राजनीति, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बालोद में किया उग्र विरोध प्रदर्शन और फूंका पुतला
बालोद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बालोद ने जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी से देश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।…




















