प्रशिक्षण वर्ग में अभिषेक शुक्ला ने “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर”, देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियां सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत तेजी से समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन देश के भीतर और बाहर कुछ शक्तियां भारत की स्थिरता, सामाजिक समरसता और आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे समय में हर नागरिक और कार्यकर्ता को सजग एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य उन्हें वैचारिक रूप से सुदृढ़ करना, संगठन की कार्यपद्धति से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण वर्गों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ की भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया गया। साथ ही प्रदेश की सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं, ऐतिहासिक मंदिरों, प्राचीन राजवंशों और प्रदेश की महान विभूतियों के बारे में जानकारी दी गई।
विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण के दौरान भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने, नवाचार आधारित कार्यपद्धतियों को अपनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर जोर दिया। सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभावी उपयोग के जरिए जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की भी बात कही गई।
अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सशक्त संगठन के माध्यम से समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक मजबूती का माध्यम बन रहे हैं।




















